रघु यादव की रिपोर्ट
रायपुर:गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व कुलपति डॉ. दीनानाथ तिवारी का निधन हो गया। उनके निधन पर राज्यपाल अनुसुईया उईके ने ट्वीट कर शोक जताया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा – योजना आयोग, भारत सरकार के सदस्य, विश्व प्रसिद्ध वन प्रबंधक व वैज्ञानिक, मध्यप्रदेश कैडर के अफसर, घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व कुलपति डॉ. दीनानाथ तिवारी जी का निधन प्रदेश और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।