भाजयुमो कार्यकर्ताओ के गिरफ्तारी और नजरबंदी के विरोध में किया गया राहुल गांधी का पुतला दहन

बिलासपुर:आज रायपुर में कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने के लिए निकले भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच लंबे समय तक लुकाछिपी चलती रही। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने निकल रहे नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और सभी नेताओं को सेन्ट्रल जेल रायपुर में रखा गया है।

जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों से सैकड़ों कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया है। और जहां तक सूचना मिली है उनको नजरबंद कर दिया गया। इसी के विरोध में बिलासपुर भाजयुमो द्वारा पुराना बस स्टैंड के पास राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया और विरोध प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *