ब्रेकिंग :पहले ढाई साल और 9 महीने के मासूम बच्चों को फांसी पर लटका दिया फिर खुद फाँसी पर लटक गई माँ

कांकेर:कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक माँ ने अपने ही ढाई साल और 9 महीने के मासूम बच्चों को फांसी पर लटका दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने घर को अंदर से बन्दकर इस घटना को अंजाम दिया।

घटना दुधावा चौकी क्षेत्र के मुसुरपुट्टा गांव का है। सूचना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतिका का नाम भुनेश्वरी ध्रुव पति चेतन ध्रुव उम्र 28 वर्ष है। बेटी देविका ध्रुव ढाई साल की थी और बेटा टिकेश्वर ध्रुव 11 माह का। फिलहाल बच्चो को मारकर महिला के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पया है। कारण अज्ञात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *