बिलासपुर:बड़े ही हर्ष का विषय है की आज संस्कार शाला की एक और कड़ी नदी किनारे वायरलेस बस्ती देवरीखुर्द में प्रारंभ किया गया, यह नदी किनारे एक ऐसी बस्ती है जहाँ के लोग भिक्षा वृत, रोजी मजदूरी एवम रिक्शा चलाने वाले है, बच्चो को शिक्षा के साथ संस्कार वान बनाकर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का यह महती पहल का प्रारंभ हमारे द्वारा किया जा रहा है।
आज के कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती एवम माँ सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात सरस्वती वंदना के साथ ही गायत्री_मंत्र के द्वारा इस कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया, इस गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री बी.पी.सिंह भैया जी विधायक प्रतिनिधि नगर निगम बिलासपुर,विशिष्ट अतिथि श्री राजेश शेन्डे भैया जी भाजपा कर्मठ सदस्य,श्री रवि बरगाह भैया जी संयोजक भाजपा मण्डल स्वास्थ्य समिति, श्री कमल छाबड़ा भैया जी, संयोजक अध्यक्ष लायंस क्लब रॉयल , जिला सहसंयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,ब्रह्माकुमारीज़ से विकाश भैया एवं सौरभ भैया आतिथियो में आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि श्री बी.पी.सिंह भैया जी ने इस मुहिम की सराहना करते हुवे, ऐसे बच्चो के बेहतर भविष्य की चिंता करते हुवे, मुहिम को जन आंदोलन बनाने और हर संभव मदद करने की बात कही, एवं सभी बच्चों को भैया के द्वारा (पाठ्यसामग्री सलेट,पेंसिल,कॉपी,पेन,वर्णमाला, अल्फाबेड,1 से 100 तक गिनती, फलों के नाम,पालतू जानवरों के नाम,पहाड़ा,फूलों के नाम इत्यादि का वितरण भी किया गया।) विशिष्ठ अतिथि के रुप में उपस्थित श्री कमल छाबड़ा भैया जी ने कहा कि घुमनतु बच्चे प्रेम और स्नेह के भूखे होते है उन्हे संस्कार शाला के माध्यम से प्रेम, स्नेह के साथ शिक्षा और संस्कार देकर उन्हें सदमार्ग में लाना ही मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के संस्थापक श्री चंद्रकांत साहू ने बताया कि 2022 के अंत तक शहर के अंदर विभिन्न पिछड़ी बस्ती, अटल आवासों में 2500 ऐसे घुमंतू बच्चो को संस्कार शाला से जोड़ शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाना है।



मंच संचालन कर रही सौम्य रंजीता दास जो कि इस मुहिम की संयोजिका भी हैं पिछले 45 दिनों से बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार से जोड़ रही हैं एवं अपनी सेवा दे रही हैं उन्होंने संस्कारशाला में बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार से जोड़ने की बात कही ताकि यह बच्चे शिक्षित एवम संस्कारवान बन समाज में अपनी अच्छी भूमिका निभा सके, क्योंकि यही वो बच्चे है जो देश के भावी भविष्य है।
आज के इस गरिमामय कार्यक्रम में सभी बच्चो को प्रसाद,चॉकलेट, एवं मास्क का वितरण भी संस्था के द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में संस्था के सदस्य गुलशन चंद्रा ,चुन्नी मौर्य, सुनीता रात्रे,श्री मोती दास जी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।