शिक्षकों की मनचाही पोस्टिंग के बहाने सौदा करने वाले शिक्षक गिरफ्तार

बिलासपुर: पुलिस ने डील करने वाले शिक्षक नंदकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों शिक्षकों की मनचाही पोस्टिंग के लिए सौदा कर रहे शिक्षक का ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह शहर के स्कूल में पोस्टिंग के नाम पर नब्बे हजार की मांग कर रहा था। वायरल ऑडियो के बाद पुलिस ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफ आई आर दर्ज किया। जिसके बाद शिक्षक को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शिक्षा विभाग ने बिलासपुर में शिक्षक पोस्टिंग के वायरल ऑडियों संबंधित समाचार को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कठोर कार्रवाई की थी। इसके तहत बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक नंदकुमार साहू को निलंबित कर दिया गया था। यह कार्रवाई संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा की गई थी। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर से आदेश जारी किया गया था। नंद कुमार साहू शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *