ब्रेकिंग: शराब के नशे में बार के अंदर घुसा दी कार

भिलाई: शराब के नशे में एक कार चालक ने बार में ही कार घुसा दी। जब तेज आवाज से बार का कांच टूटकर बिखरा तो वहां अफरा तफरी मच गई। मामला दुर्ग जिले के नेवई पुलिस थाना क्षेत्र का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नेवई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि घटना रिसाली क्षेत्र स्थित ब्लू हैवन बार की है। इस बार के बगल से ही शराब की दुकान है। यहां कुछ लोग देर रात कार सीजी 04 जेडएम 7777 से पहुंचे। उन्होंने शराब दुकान से शराब खरीदी और बार के बगल से ही बैठकर शराब पिया।

शराब के नशे वह लोग इतना धुत्त हो गए कि जब कार स्टार्ट किया और रिवर्स लेने लगा तो ड्राइवर काफी तेज रेस ले रहा था। देखते ही देखते उसने इतनी रफ्तार में रिवर्स लिया कि उसकी कार तीन बाइक से टकराते हुए बार के सामने के ग्लास को तड़ते हुए दीवार से टकरा गई। इससे बार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय बार के भीतर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया।

बार संचालक ने नहीं जाने दी कार

नेवई पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद बार संचालक रामवृक्ष यादव और कार पर बैठे युवकों से बहस होने लगी। बाद में मामला समझौते तक पहुंचा। इस पर बार संचालक ने युवकों की कार को बार में ही खड़ा करा लिया। उधर नेवई टीआई का कहना है कि उन्होंने बार संचालक से शिकायत देने को कहा है। इसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *