कल से खुलेंगे सभी शैक्षणिक संस्थाएं

रायगढ़: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार रायगढ़ जिला कलेक्टर भीम सिंह ने सभी शैक्षणिक संस्थानों विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को संचालन करने की अनुमति प्रदान कर दी है। कल यानी 8 फरवरी से रायगढ़ जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान विद्यालयों एवं महाविद्यालयों संचालित होगी।

श्री सिंह ने जारी आदेश में कहा गया है की छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं जिले में कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के दर में कमी आने के कारण जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को दिनांक 8 फरवरी से संचालन की अनुमति प्रदान की जाती है। सभी संस्थाओं को निर्देशित किया जाता है की कोविड 19 के मापदंडों का पालन करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *