रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट में एक बड़ा निर्णय लिया गया था कि भूमि गाइड लाइन दरों में 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
वहीं अब राज्य शासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। भूपेश सरकार के इस निर्णय से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 31 मार्च 2022 तक छूट का लाभ ले सकेंगे।