मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष सहित,पार्षदों ने पत्रकार के भयादोहन व स्थानीय ठेकेदारों के काम मे बाधा डालने की कोतवाली में की शिकायत

पालिका स्तर के छोटे छोटे कामों के लिए स्थानीय ठेकेदारों से काम होना रहता है सम्भव

बड़े काम न होने के चलते एवं पुराने कामो में बाहरी ठेकेदारों द्वारा करोड़ो के काम मे अनियमितता करने एवं समय पर काम नही करने के चलते स्थानीय ठेकेदारों से तय निविदा शर्तो में दिया जाता है काम

कमीशनखोरी और बाहरी ठेकेदारों को काम नहीं मिलने पर अध्यक्ष, ठेकेदारों को ब्लैकमेल करने की हुई शिकायत

मुंगेली। नगर पालिका में पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में संकटों, मुसीबतों से गुजरने के बाद अब वर्तमान में सत्तारूढ़ दल के हेमेंद्र गोस्वामी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने के बाद नगर पालिका के विकास की रूपरेखा बनाकर निविदा प्रक्रिया के तहत स्थानीय ठेकेदारों को काम मिला है। मगर अब होने वाले कामो में कुछ मीडिया से जुड़े लोग ही नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी व स्थानीय ठेकेदारों पर मनमानी करने का मनगढ़ंत आरोप लगा खबरे लगा दी। ऐसे में नगर विकास में कुछ पत्रकार रोड़ा बनते नजर आ रहे हैं जिसकी शिकायत आज मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी व पार्षदों सहित स्थानीय ठेकेदारों ने ब्लैकमेल करने,अनर्गल खबरे लगाने की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

बता दें पिछले दो सालों में मुंगेली नगर पालिका में पहले रही भाजपा की नगर सरकार में नाली घोटाले एवं सत्तारूढ़ दल के न होने के चलते विकास के कार्य हो नही पाए। अब वर्तमान में सत्तारूढ़ दल के ही हेमेंद्र गोस्वामी अध्यक्ष निर्वाचित हुए अब स्थानीय ठेकेदारों जिनके द्वारा मुंगेली नगर पालिका में वर्षो से कार्यानुभव सहित कोई गुणवत्ताविहीन काम नही करने के अलावा काम समय पर करने को लेकर तय निविदा शर्तो अनुसार टेंडर मिला। उसके बाद कुछ बाहरी ठेकेदारों के दबाव में आकर स्थानीय मीडिया में सिंडिकेट कर नगर पालिका अध्यक्ष, स्थानीय कर्मवीर ठेकेदारों को ब्लैकमेल करने अनर्गल आरोप के साथ सोशल मीडिया एवं न्यूज पोर्टल, समाचार पत्रों में खबरे प्रत्यारोप करने के चलते मुंगेली नगर पालिका के सभी वार्डो में होने वाले विकास कार्य प्रभावित होने के साथ ही शासकीय कामो में बाधा पहुंचाने का कुत्सित प्रयास कर नगर विकास में रोड़ा बन रहे पत्रकार संबंधित न्यूज़ पोर्टल की शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी एवं पार्षदो,ठेकेदारों ने सिटी कोतवाली मुंगेली में कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है ताकि दो वर्षों से रुके विकास कार्यो को सुचारू से किया जाना सम्भव हो साथ ही नगर पालिका कार्यालय में शासकीय कार्य मे बाधा डालने वालों की हुजूम लगने में अंकुश लग पाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *