रघु यादव की रिपोर्ट
मस्तुरी:विगत दिवस कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास में आये और यहां राज्य स्तरीय किसान मेला का अवलोक भी किये। किसान मेला में मस्तुरी विधानसभा के ग्राम मल्हार निवासी श्री जादुनंदन वर्मा द्वारा अपने खेतों में जैविक खेती से तैयार किये पाँच रंगों का फूलगोभी एंव अन्य जैविक उत्पादों का स्टाल लगाया गया। श्री राहुल गांधी द्वारा कृषक वर्मा जी के जैविक उत्पादों की सराहना किया गया। कृषक श्री जादुनंदन वर्मा अब पूरे प्रदेश में अपने जैविक उत्पादों के कारण प्रसिद्व हो चुके है ।

उनके फसलो को देखने के लिए पूरे प्रदेश से लोग लगातार उनके ग्राम मल्हार पहुंच रहे है। इसी क्रम में विकासखंड मस्तुरी के पशुपालन विभाग के प्रभारी डॉ यशवंत डहरिया एंव उनकी विभागीय टीम ने आज श्री जादुनंदन वर्मा जी से मिलने उनके खेत पहुंचे और उनके जैविक उत्पादो के बारे में विस्तार पूर्वक उनसे चर्चा किया। साथ ही उन्होंने अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी श्री वर्मा जी को दिया ।
डॉ डहरिया द्वारा वर्मा जी को डेयरी पालन में भी कार्य करने की समझाइश दी गयी जिसमे श्री वर्मा द्वारा सहमति भी दिया गया। श्री जादुनंदन वर्मा जी अपने लगन मेहनत से ही मात्र 2 एकड़ कृषि भूमि में अन्य कृषको से कही ज्यादा आय भी अर्जित कर रहे है। उनसे प्रेरणा लेकर अब अन्य कृषक भी जैविक उत्पादो में रुचि ले रहे है।