कर्मचारियों की ड्यूटी टाइम को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग का कड़ा निर्देश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कार्यालय अब 5 दिन का वीक हो गया है। मतलब सप्ताह में अब सिर्फ 5 दिन ही वर्किंग रहेगा। राज्य सरकार ने हर शनिवार को छुट्टी देने की घोषणा के साथ कार्यालय का नया वक्त भी निर्धारित किया है। राज्य सरकार ने नये कार्यालयीन टाइम टेबल के मुताबिक सुबह 10 बजे से शाम 5.30 तक कार्यालय का समय निर्धारित किया गया है।

सप्ताह में सिर्फ 5 दिन की ड्यूटी की वजह से कार्यालय के समय में हर दिन 2 घंटे की वृद्धि की गयी है, ताकी कामकाज पर असर नहीं पड़े। लेकिन राज्य सरकार के इस आदेश को कई कर्मचारी मान नहीं रहे हैं। वो तय समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। इस संदर्भ में आज पत्र जारी किया है। साथ ही विभाग प्रमुख को निर्देश दिया है कि वो कार्यालय अवधि में तय समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *