दुःखद ख़बर:सेना के 7 जवान हुए शहीद सभी का मिला शव

अरुणाचल प्रदेश : कामेंग सेक्टर से हिमस्खलन में फंसे सेना के 7 जवानों के शहीद होने की दुखद खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी जवान पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल थे। और रविवार को पेट्रोलिंग के दौरान हुए हिमस्खलन में फंस गए थे।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पिछले काफी लम्बे समय से खराब मौसम होने के साथ लगातार भारी बर्फबारी हो रही थी। जिसके बाद रविवार को यह दुर्घटना हुई है। बता दें कि रविवार से ही इन जवानों की खोज में सर्च ऑपरेशन जारी था।

बचाव कार्यों में मदद करने के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया था। जिसके बाद आज मंगलवार को आधिकारिक सूत्रों नें शहीद 7 जवानों के शव हिमस्खलन वाली जगह से निकाले जाने की बात बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *