मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, ऐसी हालत में मिली 10 लड़कियां और 3 लड़के

पुलिस ने जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ किया है। शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित दी रिलेक्स स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा बिना किसी खौफ के फल फूल रहा था।

सूचना पर जब पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो अंदर का नजारा देख उनके भी होश उड़ गए। मौके से 10 लड़कियों और 3 लड़कों को संदिग्ध हालत में दबोचा गया है। यहां रेड पुलिस ने मंगलवार को मारी है।

फ़िलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और फिर शहर थाना भेज दिया। इनमें से कितने लोग स्पा सेंटर में स्टाफ के तौर पर काम करते थे और कितनी लड़कियां जिस्म का सौदा करती थी। इसके साथ ही कितने ग्राहक हैं। इसके बारे में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पुलिस ने इतना जरूर कहा कि रेड के दौरान लड़के-लड़कियां संदिग्ध अवस्था में मिले। इससे साफ है कि यहां जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा था। पुलिस स्पा सेंटर संचालक की भी तलाश कर रही है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है।

डीएसपी हंसराज ने बताया कि 10 लड़कियां और 3 लड़के मौके से हिरासत में लिये गए है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए लोगों में कुछ बाहर के रहने वाले है। फिलहाल केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *