माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण की हत्या

दंतेवाड़ा :जिले में माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। बुधवार की देर रात करीब 8 से 10 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों की दहशत की वजह से परिजन इसकी जानकारी पुलिस को देने से डर रहे थे। मामला जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, जिले के टेटम गांव के रहने वाले ग्रामीण मंगलू मरकाम की नक्सलियों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मंगलू अपने घर में सोया हुआ था। बुधवार रात 10 बजे 8-10 सशस्त्र नक्सली मंगलू के घर पहुंचे। घर से उसे उठाकर ले गए और कुछ ही दूरी पर गला रेतकर हत्या की। हत्या करने के बाद शव गांव में ही फेंक दिया। घटना की जानकारी गुरुवार को पुलिस को मिली।SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कटे कल्याण थाने में अपराध दर्ज कर मामले की जांच जा रही है।


माओवादियों ने एक दिन पहले बीजापुर में भी तांडव मचाया था। जिले के कुटरू थाना क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता घनश्याम मंडावी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। कांग्रेस कार्यकर्ता आड़ावली गांव की सरपंच का पति भी है। जो जिले के ताडमेर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। जहां ग्रामीण वेशभूषा धारण किए माओवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *