चौकी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार- वीडियो

बिलासपुर: शुक्रवार के दिन बिलासपुर के लालखदान के पास समाज सेवी व ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम किया गया।नाराज ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रशासन को इस बात की ओर अवगत कराया गया था व प्रशासन द्वारा 15 दिन का समय दिया गया था । परन्तु आज पर्यन्त इस पर कोई कार्यवाही नही की गई ।

लालखदान पहले से ही अपराध के मामले में प्रसिद्ध रहा है ।उसके बाद भी प्रशासन का यह रवैया समझ से परे है ।

बस्ती के लोगों का कहना है कि जब तक यहाँ पुलिस चौकी नही बनेगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।जाम अभी भी लगा हुआ है जिसके कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *