बिलासपुर:न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना अंतर्गत देवरिडीह मे नवजात बच्ची की सर कटी लाश के मामले मे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बच्ची की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी माँ ने की थी। गौरतलब है की 9 फरवरी की सुबह देवरिडीह नहर पारा के पास एक नवजात बच्ची की सर कटी लाश मिली थी।

तोरवा पुलिस ने मार्ग पंचानामा के बाद जाँच शुरू की तो पता चला की राधिका यादव नाम की महिला ने बच्ची को जन्म दिया था।जो की अवैध संबंध से जन्मी थी। समाज और परिवार की नजर से बचने उसने जन्मी बच्ची का सर धड़ से अलग कर उसकी हत्या कर दी थी।
तोरवा पुलिस ने आरोपी माँ को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही हैं।