रायपुर:राज्य में डीएलएड यानी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन की सीटें नहीं भर पाई हैं। प्रदेश के 89 कालेजों में 6,600 सीटों पर डीएलएड की पढ़ाई होती है। इस साल छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने डीएलएड में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा ली थी। इसके आधार पर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा था।
प्रदेश के सभी सरकारी, निजी, निजी शिक्षा कालेजों में संचालित डीएलएड पाठ्यक्रम 2021-22 में प्री डीएलएड परीक्षा 2021 के प्राप्तांक के आधार पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने 3900 सीटों पर दाखिला भी करा दिया है। अब बाकी सीटों को भरने के लिए डीएलएड की प्रवेश परीक्षा पास होने की अनिवार्यता को खत्म कर दी गई है। 12वीं पास कोई भी छात्र डीएलएड के लिए आवेदन कर सकता है। अभी तक व्यापमं से प्रवेश परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का ही प्रवेश कराया जा रहा था। इस सत्र में सीटें खाली न रहे, इसलिए अब नियमों में शिथिलता की गई है।
पंजीयन के लिए शेड्यूल जारी: एससीईआरटी के अतिरिक्त संचालक ते डा. योगेश शिवहरे ने डीएलएड में प्रवेश व के लिए पंजीयन का शेड्यूल जारी किया क है। इसके अनुसासर संस्था स्तर पर इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन जमा करने के लिए 17 से 21 फरवरी का समय निर्धारित किया गया है। संस्था द्वारा मेरिट सूची जारी करने के लिए 22 फरवरी तो तिथि निर्धारित की है। संस्था स्तर पर प्रवेश की प्रक्रिया 23 से 24 फरवरी तक चलेगी।

डी.एल.एड. पाठ्यक्रम 2021-22 के अंतिम चरण के आबंटन प्रक्रिया के बाद शेष रिक्त सीटों पर 10+2 (12वीं) के प्राप्तांक के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया की सूचना छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय / निजी / डाइट / बी.टी.आई. / निजी शिक्षा महाविद्यालयो संचालित डी.एल.एड. पाठ्यक्रम 2021-22 में प्री.डी.एल.एड परीक्षा 2021 के प्राप्तांक के आधार पर परिषद् द्वारा आयोजित ऑनलाइन आवंटन प्रक्रिया के बाद शेष रिक्त सीटों पर शासन द्वारा छात्रहित में केवल इस वर्ष के लिए अर्हता परीक्षा (10+2 स्तर) के प्राप्तांक के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया किये जाने का निर्णय लिया गया है। आवंटन कार्यक्रम, नियम व शर्ते निम्नानुसार है
अन्य दिशा निर्देश निम्नानुसार है :
- छ.ग डी.एड प्रवेश नियम 2007 अनुसार पात्र इच्छुक अभ्यर्थी संस्था / महाविद्यालय आर.टी. के वेबसाइट में उपलब्ध प्रारूप में निर्धारित तिथि तक संबंधित महाविद्यालय / संस्था में जाकर आवेदन कर सकते है। संस्था स्तर पर रिक्तयों की जानकारी चिप्स के वेबसाइट से प्राप्त कर लेवें।
- प्रवेश के लिए मेरिट सूची महाविद्यालय / संस्था बनायेगी। मेरिट क्रम में प्री. डी.एल.एड परीक्षा 2021 में सम्मिलित अभ्यर्थियों का क्रम पहले आयेगा इसके बाद डी.एल.एड. के अर्हता परीक्षा 10+2 के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट सूची बनाई जायेगी।