बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड से अग्रेसन चौक जाने वाली सडक पर स्थित सीट कवर की तीन मंजिला दुकान पर अभी अभी आग लग गयी।ऊपरी माले मे लगी आग की लपटे इतनी तेज थी की उसका मलबा निचे गिर गया, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस और 112 की मदद से आग पर काबू पा लिया।रविवार होने के कारण दुकान बंद थी संचालक अकबर अली परिवार सहित अपनी भांजी के विवाह कार्यक्रम मे व्यस्त थे।
सूचना मिलने पर वह भी तत्काल पहुचे और राहत कार्य मे जुट गए।उन्होंने बताया की दुकान के उपरी माले मे सीट कवर का बचा हुआ फोम रखा हुआ था। जो जल गया किसी प्रकार का बड़ा नुकसान उन्हें नहीं हुआ पुलिस प्रशासन से तत्काल मिले सहयोग के लिए आभार जताया।