शराब दुकानों में मिल रही है एक के बदले एक बोतल फ्री ऑफर सुनते ही लोगों कीं उमड़ी भीड़

अमृत टाइम डेस्क: राजधानी के कई इलाकों में शराब की दुकानों पर शनिवार को लंबी भीड़ लग गई थी। क्योंकि कुछ दुकानों में कुछ ब्रांड की शराब पर छूट की पेशकश की थी।

राजधानी के जहांगीरपुरी, शाहदरा और मयूर विहार सहित कई अन्य इलाकों में शराब की दुकानों ने कुछ ब्रांड पर 35 प्रतिशत तक की छूट की पेशकश की।

पूर्वी दिल्ली में शराब की दुकान के एक कर्मचारी ने कहा कि शराब की दुकानों को मार्च के अंत तक अपना स्टॉक खत्म करना होगा क्योंकि नए वित्त वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण होगा।

आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शादी के मौसम और सप्ताहांत जैसे कई अन्य कारणों से कतारें लंबी देखी गयी । शराब कारोबार के एक जानकार ने बताया कि रेट में कटौती से लोगों ने बड़ी मात्रा में शराब खरीदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *