नई दिल्ली/मुंबई: यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंका से ग्लोबल मार्केट में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। एशिया की कमजोर शुरुआत होने का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है। सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत बहुत ज्यादा खराब हुई।
मुबंई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1148 अंकों की गिरावट के साथ 57,005 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी जोरदार गिरावट के साथ 328 अंकों की गिरावट के साथ 1,7046 के स्तर पर खुला।
मुंबई शेयर मार्केट में 1530 अंक तक की गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि अमेरिकी बाजार शुक्रवार को करीब 2 फिसदी तक टूटे थे, लेकिन आज DOW FUTURES में 100 अंकों की मजबूती देखने को मिल रही है।