BIG BREAKING : लालखदान रेलवे ओवरब्रिज से कूदकर आत्महत्या का प्रयास

बिलासपुर : लालखदान रेलवे ओवरब्रिज से कूदकर युवती ने आत्महत्या की कोशिश की है। युवती महमंद निवासी बताई जा रही है जो गंभीर रूप से घायल हो गयी है लालखदान महमंद की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने मंगलवार की सुबह ओवर ब्रिज से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक महमंद में रहने वाली उषा सूर्यवंशी को रविवार को लड़के वाले देखने आए थे, जिसके बाद उन्होंने सोमवार इस रिश्ते से यह कहते हुए मना कर दिया कि पारिवारिक संबंध निकल आया है लिहाजा रिश्ता नही हो सकता है।जिसके बाद परेशान युवती ने आत्महत्या करने की ठान ली। फिलहाल उषा का इलाज सिम्स में चल रहा है, चिकित्सकों के मुताबिक उसकी स्थिति गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *