रघु यादव की रिपोर्ट
मस्तुरी: नगर पंचायत मल्हार के कन्नौजिया कुर्मी भवन में भाजपा मंडल मल्हार की मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी,बैठक शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय जी व डां. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके भारत माता की जयकारों से की गयी,बैठक में मंडल की संगठनात्मक कार्यो की समीक्षा की गयी।

सभी मोर्चा के अध्यक्षो तथा मंडल के पदाधिकारियों के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गयी,तथा पार्टी को दी जाने वाली आजीवन सहयोग निधी हेतू कार्यकर्ताओं से आग्रह की गयी क्षेत्रिय विधायक डां. कृष्णमूर्ति बांधी जी के आह्वान पर सभी कार्यकर्ताओं ने आजीवन सहयोग निधी की घोषणा की महज आधा घंटे मे ही कार्यकर्ताओं ने 47500.00 सहयोग राशि की घोषणा की बैठक मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डां. कृष्णमूर्ति बांधी रंजीत सिंह दिलीप पाण्डेय धर्मेंद्र कोसले, सुरेंद्र सिंह,बहोरन कैवर्त राजकुमार वर्मा राजा चौबे अरविंद साहू लोकनाथ बंजारे देवचरण यादव,रोहित कश्यप शांति शांडिल्य, धनेश्वर कैवर्त,संतोष देवांगन, कृष्णा साहू,मनालाल टंडन,रमेश यादव कमलेश वर्मा रामकुमार पटेल पुरन सिंह मनराखन कैवर्त मनालाल टंडन सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित हूए।