रेत का अवैध खनन का खेल जारी आखिर खनिज विभाग क्यों है मौन-वीडियो

बिलासपुर:जिले में रेत का अवैध उत्खनन रोकने में खनिज महकमा नाकामयाब साबित हो रहा है। भले ही मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने कार्यवाही में तेजी लाई है मगर अब भी जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायतों में रेत की खुदाई धड़ल्ले से चालू है।

अब यह कार्य दिन दहाड़े किया जा रहा है ऐसा ही मामला सामने आया है बिल्हा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा-डगनिया में नदी में रेत खत्म हो जाने के बाद ग्राम पंचायत की शासकीय जमीन से निरंतर रेत का उत्खनन किया जा रहा है ।

खनिज विभाग ने बुधवार को यहाँ से दो ट्रैक्टर को पकड़ा था लेकिन टीम के जाते ही पंचायत प्रतिनिधि के सह पर फिर से अवैध उत्खनन रेत माफियाओं के द्वारा किया जा रहा है।इस ओर उच्चाधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *