सूबेदार को रिश्वत लेते किया गया गिरफ्तार एसीबी की टीम ने की कार्यवाही

गौरेला- पेंड्रा -मरवाही :एसीबी की टीम ने जीपीएम ज़िले के सूबेदार विकास नारक जो कि यातायात प्रभारी भी है उसे और उसके एक साथी भरत पनिका को बस संचालन के लिए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है।

ऐसा पहली बार हो रहा है जब सूबेदार स्तर के किसी अधिकारी को एसीबी ने पकड़ा हो। एसीबी निदेशक आरिफ़ शेख़ ने बताया कि सूबेदार की शिकायत बस संचालक ने की थी उससे साठ हज़ार रुपए की माँग की जा रही थी, नहीं देने पर वह बग़ैर वजह चालान कर रहा था।

एसीबी की ओर से पंकज चंद्रा ने शिकायत पर जाँच कार्यवाही की और योजनाबद्ध तरीक़े से बस संचालक और सूबेदार के बीच संवाद कराया गया जिसमें 50 हज़ार रुपए में सहमति बन गई जिसके बाद रिश्वत की रक़म लेते हुए एसीबी ने सूबेदार विकास नारक और उसके सहयोगी भरत पनिका को गिरफ़्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *