BIG BREAKING: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, 1 महिला की मौत, 8 लोग गम्भीर रूप से घायल..

बिलासपुर – आज रविवार की दोपहर 12:00 बजे लगभग लिंक रोड में स्वदेशी प्लाजा के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 1 महिला सरस्वती पोर्ते की मौत हो गयी, 8 लोग घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कार नाबालिग लड़का चला रहा था, जो तारबाहर से लिंक रोड की तरफ जा रहा था, स्वदेशी प्लाजा के सामने कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा है, जहां गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *