दंबग ऑफिसर:प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार के कार्यों की चारों तरफ हो रही है सराहना

बिलासपुर: बिलासपुर में पदस्थ एक प्रशिक्षु आईपीएस इन दिनों क़ाबिले तारीफ काम कर रहे है। शनिवार की शाम को आईपीएस ने बिना नंबर प्लेट की एक हाइवा रेत से लोड 2 हाइवा को रोक कर थाने में खड़ा करवा दिए।फिर रविवार को भी प्रशिक्षु आईपीएस पूराने बस स्टैंड, व्यापार विहार और उसके बाद श्रीकांत वर्मा मार्ग में वाहनों की जांच खुद किये। जिसकी वजह से लोगों के बीच हड़कम्प मचा रहा।

नए आईपीएस विकास कुमार ने नाबालिग वाहन चालकों के अलावा बिना नम्बर के वाहनों को रोककर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला। पल भर के लिए तो किसी को कुछ समझ नही आया लेकिन जब नए प्रशिक्षु साहब ने रविवार शाम श्रीकांत वर्मा मार्ग में मैग्नेटो के सामने अभियान चलाया तो फिर देखने लायक नजारा रहा।क्योंकि न सिर्फ वाहन चालक अपना एप्रोच दिखाने लगे बल्कि कुछ नेताओ से बात भी करानी चाही ताकि गाड़ी छूट जाए।लेकिन साहब ने किसी की नही सुनी।बल्कि चालान करवाकर ही दम लिया।

इस बीच प्रशिक्षु आईपीएस ने श्रीकांत वर्मा मार्ग में जब गए तब वहां वाहन चालकों ने बेतरतीब से वाहनों को रखा था जब वाहनों का चालान कटाना शुरू हुआ तो वाहन चालक फ़ोन घुमाते नजर आए ।साथ ही साथ नाबालिगों से वाहन नही चलाने की समझाइश दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *