रायपुर :राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियों में कटौती करते हुए नया आदेश जारी किया आदेश के मुताबिक स्कूल 15 मई तक लगाने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद स्कूल के शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियों में 14 दिनों की कटौती हो गई है। पहले जहां स्कूल के शिक्षकों को 46 दिनों की गर्मी की छुट्टी मिलती थी, वही अब इस आदेश के जारी होने के बाद शिक्षकों सिर्फ 32 दिन की गर्मी की छुट्टी मिल पाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव सरोज उईके के इस आदेश के बाद शिक्षकों के गर्मी की छुट्टियों में सीधे 14 दिनों की कटौती कर दी गई है। वही अवर सचिव ने शैक्षणिक सत्र 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक करने का भी आदेश दिया है।