आदिवासी सेना कोटा ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश राज के नृतत्त्व  ज्ञापन सौपते ही दादा  हीरासिंह मरकाम के मूर्ति तोड़ने वाले गिरफ्तार

कोटा:  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10-02-2022 को ग्राम गुरसियां बाजार में  स्व हीरा सिंह मरकाम जी का प्रतिमा स्थापित किया गया था  ,जिसे दिनांक 17-18 फरवरी 2022 की रात्रि में रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़ दिया गया था । 

मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व  तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा  ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में जांच हेतु विशेष टीम का गठन कर अलग-अलग बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए गए ।

विशेष टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के ग्रामों का बारीकी से निरीक्षण कर सूचना संकलन किया गया , साथ ही स्थानीय मुखबिरों से संपर्क स्थापित कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ एवं घटना दिनांक को घटनास्थल पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि की बारीकी से पड़ताल की गई ।  सायबर सेल की टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियो में बारे में सबूत एकत्र किए गए ।


जांच पर पाया गया कि आरोपी शिवम राजपूत पिता राजू परमाल बाजार मोहल्ला गुरसियां का जो कि पेशे से ड्राइवर है , दिनांक 17 फरवरी 2022 को गुरसियां निवासी बबलू सारथी के जन्मदिन में गया था जहां बबलू सारथी, भोले शंकर, अरुण कुमार , एक नाबालिक दोस्त एवं अन्य 10-15 लोगों के साथ तान नदी  किनारे सभी लोगों ने जमकर पार्टी बनाया । रात में लगभग 8:30 बजे सभी लोग गुरसिया बस स्टैंड में आए और बंजारी तरफ से एक मोटरसाइकिल में आ रहे व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर झगड़ा किया था फिर पांचों लोग मोटरसाइकिल में त्रिभुज के बेटे की शादी में शामिल होने चले गए थे ।

इसके बाद वापस आकर  अरुण कुमार और शिवम राजपूत  गुरसियां बाजार स्थल में जाकर रात्रि में दोनों शराब पिए, दोनों को शराब का नशा बहुत चढ़ गया था , अत्यधिक शराब के नशे में आवेश में आकर बाजार में स्थित स्व दादा हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा को तोड़ दिया और वापस अपने घर आ गया । मामले में आरोपीगणों को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

*गिरफ्तार आरोपीगण के नाम इस प्रकार हैं :-*

(1) -शिवम राजपूत उर्फ छोटका पिता राजू परमाल उम्र 24 वर्ष साकिन बाजार मोहल्ला गुरसीया
(2)- अरुण कुमार उर्फ सोनू पिता संतोष कुमार उम्र 26 वर्ष साकिन चपराहीपारा चैतमा थाना पाली  । बड़ी संख्या मे आदिवासी सेना कोटा के पदाधिकारी एवं संरक्षक और अन्य समाज के लोग उपस्थित होकर अनुविभागीय अधिकारी कोटा तुलाराम भारद्वाज को ज्ञापन सौपा था इस कार्यक्रम मे मनोहर राज जनपद पंचायत कोटा अध्यक्ष, विद्यासागर ओरकेरा सभापति जनपद पंचायत कोटा, राजू ध्रुव,बलराम पोर्ते, अमरखेस, हुकुम पोर्ते, दाऊ सिंह मरावी,विनय ओट्टी, जीतेन्द्र खुसरो,विजय ध्रुव बेलगहना, रीना ध्रुव, धनसिंह ध्रुव, राज,कुलेश्वर राज, अमरसिंह मरावी, मनोज मरावी,नरोत्तम जगत,दूसयंत धुलिया,प्रदीप सिदार, त्रिलोचन राज, विजय पोर्ते,भारत दास मानिकपुरी आदि समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *