अटास रायपुर समिट 2022
राज्य कार्यकारिणी बैठक सह कार्यशाला का आयोजन रविवार को

रायपुर:अटास (एशोसियेशन ऑफ टॉप एचीवर्स स्काउट) छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक सह कार्यशाला का आयोजन _“रायपुर समिट 2022”_ रायपुर में आयोजित की जा रही है।  अटास,  वैश्विक स्तर पर अपने अपने देश के स्काउटिंग में अलग-अलग नाम से दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके पूर्व स्काउट्स की संस्था है। रायपुर समिट 2022 में प्रदेश भर से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट/गाइड, रोवर/रेंजर 27.02.2022 को जुटेंगे। गत वर्ष कबीरधाम जिले में “भोरमदेव समिट 2021” का आयोजन कर सम्मान समारोह सह सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजन किया था।


रायपुर समिट 2022 अटास इंडिया छत्तीसगढ़ का तीसरा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन है। इस कार्यक्रम में अटास इण्डिया राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र साखरे, डोंगरगढ़ एवं अटास छत्तीसगढ़ राज्य समन्वय डॉक्टर सोमनाथ यादव बिलासपुर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में अटास छत्तीसगढ़ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा कबीरधाम, उपाध्यक्ष तंजीव अरोरा बलौदाबाजार, जितेंद्र साखरे खैरागढ़, सचिव महेंद्र साहू डोंगरगढ़, कोषाध्यक्ष सतीश जैन कवर्धा, सहसचिव श्रीमती तरन्नुम अफरोज महासमुंद, मोरध्वज त्रिपाठी बिलासपुर, कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश शर्मा भाटापारा, वसीम बक्श रायपुर, जय गणेश यादव रायगढ़,श्री हेमन्त शर्मा रायपुर, भीषभदेव साहू कोंडागांव, मनोज वर्मा (रायपुर), धनुष सिन्हा बेमेतरा, पप्पू घनश्याम यादव कबीरधाम, श्रीमती श्रद्धा साहू, बिलासपुर, कुमारी पूजा वर्मा भिलाई, सहित राजीव कुमार साहू, निशा साहू, आकाश कन्नौजे, गुलाब सिंह वर्मा, कल्पना सिंह आदि सम्मिलित होंगे। प्रदेश के सभी पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट्स को जोड़ते हुए संगठन विस्तार एवं स्काउटिंग को और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाने में योगदान पर चर्चा की जाएगी।

उक्त जानकारी अटास छत्तीसगढ़ के कार्यकारिणी सदस्य पप्पू घनश्याम यादव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *