संस्कारशाला के माध्यम से गरीब बच्चों को कर रही शिक्षित योगिता साहू व सुनीता रात्रे

बिलासपुर:विश्वाधारंम संस्कार शाला के माध्यम से स्लम एरिया,झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में जाकर श्रीमती योगिता साहू एवं सुनीता रात्रे के द्वारा बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिया जा रहा है। संस्कार शाला की संस्थापिका सुश्री रंजीता दास ने बताया कि उनके द्वारा 4 अलग अलग जगहों में संस्कार शाला केन्द्र चलाया जा रहा है जिसमे 230 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहले रंजीता के द्वारा अपील डाली गई थी कि झुग्गी झोपड़ी बस्तियों के बच्चों को अपने 24 घंटे में से सिर्फ 1 घंटा बच्चों के पढ़ाई के लिए समय दे सकते हैं बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए समय दे सकती है क्या? तभी उनके पास इन दोनों समाज सेविका योगिता साहू जी एवं सुनीता रात्रे जी संपर्क किया कि हम आपके साथ मिलकर बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार देकर उनका भविष्य संवारेंगे।


आज अधिकतर लोग अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यस्त हैं।और लगातार यह है कि हम अपने परिचितों और दोस्तों तक को समय नहीं दे पाते ऐसे माहौल में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो समाज के लिए समय निकालकर ऐसा काम कर रहे हैं जो एक मिसाल है। इन दोनो शिक्षिका के द्वारा विगत 30 दिनों से देवरीखुर्द नहर पारा झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को एक बरगद पेड़ के नीचे शिक्षा दिया जा रहा हैं ।

साथ ही गरीब बच्चे के परिवार के सदस्य की भांति हर सम्भव मदद भी कर रही हैं। विश्वाधारंम जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री चंद्रकांत साहू जी ने बताया की संस्कारशाला के माध्यम से बच्चों का शारीरिक बौद्धिक एवं मानसिक विकास हो रहा है एवं दिसंबर 2022 तक 25 सौ बच्चों को शिक्षा के साथ मुख्यधारा से जोड़ने का उनका प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *