कोटा:कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र में खोंगसरा और तुलुप के बीच रेलवे ट्रेक के पास एक युवक की लाश मिली है।लाश मिलने की सूचना गैंगमेन ने आरपीएफ को जिनके द्वारा बेलगहना चौकी को इसकी जानकारी दी गई। मामले में पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
वही अज्ञात युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। युवक की मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नही हो सका है।पुलिस हर पहलू से जाँच कर रही है जाँच पूर्ण होने के बाद ही पता चलेगा कि मौत का कारण क्या है।