रघु यादव की रिपोर्ट
बिलासपुर: आज दिनांक 5/03/2022 को जिला युवा कंग्रेस बिलासपुर की मासिक बैठक कांग्रेस भवन में हुई जिसमें प्रमुख विषय ऑनलाइन मेम्बरशिप में युवा कांग्रेस की सहभागिता निर्धारण किया गया । प्रदेश सह प्रभारी राष्ट्रीय सचिव शुश्री एकता ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद्र कोको पाढ़ी ने जिला युवा कांग्रेस को 15000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया साथ ही मासिक कार्यो की समीक्षा की।


छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एकता ठाकुर ने कहा की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जिले के कार्यकरणी में जगह दी जाएगा और निष्क्रिय पदाधिकारी को हटाया जाएगा। जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री ने कहा की जिले की कार्यकारिणी का विस्तार ब्लाक से लेकर बूथ स्तर तक किया जाएगा और ऑनलाइन सदस्यता को हम 15 हजार से बढ़ कर 30 हजार तक कर के प्रदेश युवा कांग्रेस को देंगे।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप उपस्थित राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद्र कोको पाढ़ी , उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी सजमान बाग ,जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री, प्रदेश सचिव एवं बिलासपुर जिला प्रभारी शुश्री हिमानी वासनिक,प्रदेश सचिव एवं बिलासपुर जिला प्रभारी सुरेश देवांगन, प्रदेश महासचिव मोनू अवस्थी, अंकित गौराह, आशीष गोयल ,प्रदेश प्रवक्ता प्रखर सोनी ,ज़िला उपाध्यक्ष संजय भास्कर , अशोक राजवाल, दिनेश चांदनी , रामेश्वर पुरीगोस्वामी, वीरेंद्र लहर्षण ,भूपेंद्र साहू विधानसभा अध्यक्ष नितेश ठाकुर, लंबोदर कश्यप, धनंजय यादव,सईद कासिफ अली,अर्पित केशरवानी, रंजीत सिंह,बंटी साहू, उदय वासु , आदि उपस्थित रहे ।