रायपुर: राजधानी रायपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार छेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 4 नाबालिगों की हालत गंभीर है। चारों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर हसौद थाना पुलिस शव बरामद कर मामले की विवेचना कर रही है।
वाहन चालक युवक घटना के बाद से मौके से हुआ गायब है, इस दुर्घटना में अंकुश शोभवनी 18 साल की हुई मौके पर मौत हो गई है।
सभी कार सवार युवक महावीर नगर और माना निवासी बताए जा रहे है, मंदिर हसौद थाना इलाके का यह मामला है
घायल नाबालिग युवक
1) आर्या देवांगन 17 साल, महावीर नगर
2) अर्पित झा,17 साल, महावीर नगर
3) प्रशांत झा,17 साल, महावीर नगर
4) श्रीयंत्र पाल,16 साल, माना कैंप
5) असीम उर्फ रमनी हलधर, माना कैम्प (फरार चालक)