सभापति अंकित गौराहा व विभिन्न सनातनी युवकों ने किया वृक्षारोपण

बिलासपुर: आज दिनांक को लगरा के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जैसा कि आप सभी जानते हैं ।बिलासपुर शहर में अभी से भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है ।और गर्मी को कम करने के एकमात्र साधन वृक्षों का अधिक मात्रा में होना जैसा कि हम देख रहे है कि दिन-ब-दिन वृक्षों की संख्या घटती जा रही है इसे कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

जहां एक ओर हिन्दू समाज के युवा अपने धर्म के लिए खड़े है वही सामाजिक कार्यो में भी पीछे नही है लगातार शहर में धार्मिक एवम सामाजिक आयोजन करते आ रहे है जिससे समाज सुरक्षित एवम संरक्षित रह सके।

इसी बात को मद्देनजर रखते हुए जिले की विभिन्न सनातनी युवकों ने सभापति अंकित गौरहा के साथ मिल कर क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ किया है जिसमें मुख्य रूप से श्याम मोहन दुबे ( अरपा अर्पण महाअभियान) ,सभापति अंकित गौरहा,अभिषेक शर्मा, प्रमोद शुक्ला,राजा पाण्डेय, करण गोयल, ठाकुर राम सिंह,प्रसून गोस्वामी, जगत प्रताप सिंह ,वैभव मिश्रा, आकाश दुबे, शुभम दीक्षित,मनोज पाण्डेय, मनोज पटेल, समीर शुक्ला, राजीव शर्मा, अभिषेक पाण्डेय,मुकेश पाण्डेय,कृपाल चौहान, दीपक रतन चौहान,सतरुहान साहू सरपंच ,प्रकाश केवट (रवि), राजकुमार श्रीवास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *