4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर की आतिशबाजी

मुंगेली: उत्तरप्रदेश सहित 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल और बिलासपुर सांसद अरुण साव की उपस्थिति में आतिशबाजी कर व डीजे की धुन में नृत्य कर कलेक्ट्रेट के बाहर व जिला भाजपा कार्यालय के सामने जश्न मनाया। इसके पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई।


पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि 4 राज्यों में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की जीत है। आने वाले समय मे इसे छत्तीसगढ़ में भी दोहराना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। इसके पश्चात उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर वरिष्ठ से कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से विस्तारक के रूप में शक्तिकेन्द्र एवं बुथों में जाकर सक्रियता से कार्य करने की अपील की।

सांसद अरुण साव ने अपने उदबोधन में 4 राज्यों में जीत की बधाई दी। उन्होंने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास मूलक कार्यों और कानून व्यवस्था में किए गए सुधार को दिया। सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं से जी जान से जुट कर उत्तरप्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनाने हेतु कार्य करने की अपील की। इससे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने जिले के विभिन्न संगठनात्मक कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

संचालन जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता ने तथा आभार जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने किया। इस अवसर पर,श्रीमती अंजू राजपूत,गिरीश शुक्ला,तोखन साहू,नरेंद्र शर्मा,निश्चल गुप्ता, गुरमीत सलुजा, शिवप्रताप सिंह,धनीराम यादव,श्रीमती अंजना दास,लक्ष्मी सेवक पाठक,सुरेश केशरवानी, विनय पाण्डेय,धनेश साहू,श्रीकांत पाण्डेय,पवन पाण्डेय, मोहन मल्लाह,वर्षा सिंह,श्रीमती दुर्गा साहू,शीलू साहू,रानू संजय केशरवानी,लक्ष्मी ठाकुर,उदय जायसवाल,राणाप्रताप सिंह,शंकर सिंह,सोम वैष्णव,नरेश पटेल,विश्वास दुबे,महाजन जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, हरिशंकर वर्मा,कैलाश सिंह ठाकुर,सुनील पाठक,आशीष मिश्रा,कोटूमल दादवानी,प्रदीप पाण्डेय, उमाशंकर साहू,मनोहर मोहले,राजीव श्रीवास,नितेश भारद्वाज,तरुण खाण्डेकर,अमितेष आर्य,करण सिंह,यश गुप्ता,मनीष सोनी,सुनील सोनी,रामकुमार साहू,अरविंद राजपूत सहित सभी 9 मण्डलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *