छत्तीसगढ़:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च तक 7 चरणों में संपन्न हुए।जिसका परिणाम आज 10 मार्च को घोषित हो गया आशा के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोबारा जीत हासिल की है ।
यह इतिहास 1985 के बाद फिर से दोहराया गया है पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा 4 प्रदेशों में सरकार बनाने में सफल हो चुकी है। सिर्फ पंजाब में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तर्ज पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है ।उत्तर प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र इस बार पश्चिम उत्तर प्रदेश था जिसमें लगभग 136 सीटें विधानसभा में थी 2017 के चुनाव में भाजपा ने 104 सीटें जीती थी ।


मगर इस बार किसान आंदोलन ,गन्ना किसानों का भुगतान ,ऐसे अनेकों मुद्दे जो जाट समुदाय द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश में उठाए गए और कहीं ना कहीं विपक्षियों का षड्यंत्र बार-बार भाजपा सरकार के विरुद्ध माहौल तैयार करने की कोशिश थी जिसका थोड़ा बहुत फर्क पड़ा भी है इसकी वजह से इस बार भाजपा लगभग 85 सीटें ही जीत पाई है ।
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कट्टर हिन्दू नेता डॉ.मनीष राय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, दुर्घटनामुक्त भारत व माधव नेत्रालय नागपुर और उनकी टीम को पश्चिम उत्तर प्रदेश में जिम्मेदारी दी गई थी |जिसमें प्रमुख रुप से मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा थी |जिसमें लगभग सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है सिर्फ मेरठ की 2 सीटें जिसमें मेरठ शहर और सरधना ,जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है ।यहां पर भी जीत का अंतर सपा प्रत्याशी का ज्यादा नहीं है ।
मेरठ जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें है ।मेरठ शहर ,मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, शिवालखास, सरधना, किठोर और हस्तिनापुर इसके बाद डॉ. मनीष राय ने गाजियाबाद की 5 सीटे और नोएडा जैसी वीआईपी सीट पर देश के रक्षा मंत्री के सुपुत्र पंकज सिंह दोबारा चुनाव लड़ रहे थे । जिन्होंने इतिहास रचते हुए ,एक लाख 79 हजार वोटों से जीत दर्ज करके रिकार्ड बना दिया है । उनके क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन करके मनीष राय ने अपने संगठन कौशल के साथ चुनाव प्रबंधन व बुद्धिमत्ता का लोहा मनवाया है ।
मनीष राय पिछले वर्ष पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में हावड़ा एवं बाॕकुड़ा जिले में चुनाव प्रबंध कर चुके थे जिसका परिणाम बहुत ही शानदार भाजपा के पक्ष में आया था ।जिसमें उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल व प्रभारी राधा मोहन सिंह भी डॉ. मनीष राय के साथ ही थे । इसलिए मनीष राय अलग अलग राष्ट्रीय चैनलो की परिचर्चा में शामिल होकर मोदी सरकार और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते थे और विपक्षियो को चारो खाने चित्त करके संगठन का वर्चस्व लगातार वरिष्ठो के मार्गदर्शन में बढ़ाते आये है ।
इसलिए उत्तर प्रदेश में फिर से सभी के साथ सही समन्वय और सुनील बंसल व राधामोहन सिंह का भरोसा डॉ. मनीष राय पर काम आया, जो आज परिणाम के रूप में सबके सामने है , जबकि देश के गृहमंत्री अमित शाह स्वयं पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देख रहे थे , ऐसे में अथक परिश्रम और समर्पण के साथ मनीष राय और टीम ने संगठन के लोगों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास हासिल किया और मोदी व योगी के योजनाओं को लोक कल्याण संकल्प पत्र के माध्यम से जन जन तक पहूंचाया ।
मनीष राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह जीत सुशासन, सुरक्षा और विकास की जीत है , जो जनता ने डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है । मोदी और योगी ने कोरोना महामारी के समय जिस मजबूती से देश व प्रदेश संभाला है वह प्रचंड बहुमत के रूप में सबके सामने है ।मनीष राय ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव ,गुजरात, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में होने वाले है यह परिणाम कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा का संचार करेगा ।जिससे भाजपा को छत्तीसगढ़ में पुनः सरकार बनाने में मदद करेगा और विपक्ष के रूप में कांग्रेस सरकार की खामियों को बेहतर ढंग से जनता के सामने उजागर करेगा ।