26 साल के भोलू अब तक पकड़ चुके हैं 231 से ज्यादा जहरीले सांपों को

मस्तूरी:ब्लाक के ग्राम पंचायत वेद परसदा निवासी 26 वर्षीय युवा संदीप केवट उर्फ भोलू अब तक 231 से भी ज्यादा जहरीले सांपों को पकड़ कर जंगल में छोड़ चुके हैं क्षेत्र के आसपास गांव में किसी के भी घर में जहरीले सांप घुस जाते हैं तो क्षेत्र के लोग तत्काल उसे बुलवाकर जहरीले सांपों को पकड़वाता है। विगत 4 सालों से संदीप डिस्कवरी चैनल देख कर सांप पकड़ने का काम करते हैं।

अभी तक संदीप किसी भी स्नेक रेस्क्यू सेंटर में ना कोई ट्रेनिंग नहीं लिया है। और ना ही किसी प्रकार का कोर्स किया है। टिवी में प्रकाशित होने वाले डिस्कवरी चैनल को देखकर इंटरेस्ट लेने लगे और गांव में छोटे-मोटे सामान्य सांपों को पकड़ कर धीरे-धीरे जहरीले सांपों को पकड़ने का हुनर उसमें आ गया है।

संदीप अपने छोटे से उम्र में दुनिया के कई जहरीले सांपों को पकड़ चुके हैं। संदीप कई जहरीले सांपों को पकड़कर कई लोगों की जान भी बचा चुके हैं ।संदीप बताते हैं कि अभी तक उसे किसी भी प्रकार के सांप ने डशा नहीं है। वो सांपों को पकड़कर नदी किनारे जंगलों में बाइज्जत छोड़ भी देते हैं। संदीप सांप पकड़ने के एवज में किसी से कुछ फिस या शुल्क भी नहीं लेते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *