कुकुरदीकेरा आत्महत्या मामले में सीआरपीएफ के जवान और उसके पत्नी को गार्ड ऑफ ऑनर सहित सम्मान देते हुए दी गई श्रद्धांजलि

रघु यादव की रिपोर्ट

मस्तूरी :आज मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी परीक्षेत्र में सीआरपीएफ जवान और उसके पत्नी को आज गृहग्राम कुकुरदीकेरा में दोनों का एक साथ अंतिम विदाई देते हुए सेना के जवानों एवं पचपेड़ी पुलिस विभाग के द्वारा जवान के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए अंतिम विदाई देकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

दोनों के अंतिम यात्रा में पूरा गांव नम आंखों से उन दोनों को विदाई दिए, वही इस दुख की घड़ी में जवान को श्रद्धांजलि देने क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, और कांग्रेस नेताओं में उमाशंकर मधुकर, विजय नामदेव, बुधराम, देवेंद्र आदि कांग्रेसी नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके गृह ग्राम पहुंचे।

आप लोगों को बताते चलें कि 2 दिन पूर्व ही सीआरपीएफ के जवान चंद्रभूषण जगत, और उसकी पत्नी यामिनी जगत ने आत्महत्या किए थे। जिसका शव आज गृह ग्राम कुकुरदी केरा में सेना के जवानों द्वारा लाया गया। जिसका पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *