• भाजपा नेता प्रेम आर्य व मित्र नरेंद्र लुनिया के निवास जाएंगे
रायपुर/मुंगेली। पूर्व मंत्री, रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। शाम मुंगेली शहर पहुंच भाजपा नेता प्रेम आर्य के निवास जाएंगे। श्री अग्रवाल भाजपा नेता प्रेम आर्य के निवास मुलाकात के बाद अपने मित्र नरेंद्र लूनिया के निवास भी जाएंगे।
शाम 7 बजे भाजपा कार्यालय पहुंच पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से भेंट कर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करेंगे।
देर शाम मुंगेली से रवाना होकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल लोरमी के एक खेल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।