वार्डवासियों ने महापौर को बनाया बंधक कचरे के बदबू से परेशान थे वार्डवासी

कोरबा:छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार की सुबह वार्ड नंबर 14 पंद्रह ब्लाक मैग्जिन भांटा में रहने वाले लोग काफी आक्रोशित हो गए। उनके आक्रोश की वजह कुछ और नहीं बल्की क्षेत्र का कचरा डंपिंग यार्ड है, जिससे उठने वाली दुर्गंध से लोग काफी परेशान हैं।

आक्रोशित लोगों ने डपिंग यार्ड में तालाबंदी कर दी और महापौर को जमकर खरी खोटी सुनाई। हालांकि महापौर ने लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कर देने का भरोसा जताया है। नगर निगम कोरबा के वार्ड नंबर 14 पंप हाउस मैग्जिन भांटा के लोग क्षेत्र में मौजूद कचरा डंपिंग यार्ड से काफी परेशान हैं।

कचरे के ढेर से उठने वाली बदबू के कारण उनका जीना मुहाल हो गया है। काफी कोशिशों के बाद भी जब डंपिंग यार्ड को नहीं हटाया गया तो आक्रोशित लोगों ने यार्ड में ताला लगाते हुए वार्ड पार्षद और महापौर राजकिशार प्रसाद को बुलाया और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई और कचरा संग्रहण केंद्र के अंदर खुद के साथ बंधक बना लिया।

लोगों का आरोप है कि डंपिंग यार्ड के स्थान पर कांजी हाउस सह गोठान बनना था, लेकिन निगम अधिकारियों ने मनमानी कर उन्हें बीमार करने के लिए कचरा डंपिंग यार्ड खोल दिया। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कचरे का डिस्पोजल जल्द से जल्द कराने का भरोसा जताया है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा है,कि इस स्थान पर कचरा नहीं फेंका जाएगा। वहीं इस स्थान पर गौठान और कांजी हाउस का निर्माण भी जल्द से जल्द शुरु किया जाएगा। महापौर के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और अपने अपने घर को लौटे। इसके बाद भी मौके पर कचरा फेंका जाता है,तो लोगों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *