बिलासपुर/मुंगेली:नाबार्ड एवं कृषि युग के संयुक्त तत्वावधान में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में ” एग्रो बिजनेस एवं एग्रो क्लीनिकल ” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के बोर्ड मेंबर एवं किसान नेता आंनद मिश्रा ने कहा युवा कृषको को नियमित मंडी के भाव, मौसम की जानकारी रखनी चाहिए साथ ही कहा कि कृषि के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं जिससे हम सफल कृषि उद्यमी बन सकते है ।
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ ए.के. साहू ने कहा कि मुंगेली क्षेत्र की मौसम ,मृदा एवं जलवायु में बहुत ही बेहतर है यहा एग्रो टुरिज्म के विकसित किया जा सकता है।
छेदीलाल बैरिस्टर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ आर.के.एस.तिवारी ने कहा कि कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए संस्थाओं को सबसे पहले आगे आना पड़ेगा । साथ ही कृषको को फसल उत्पादन से प्रोसेसिंग प्रकिया तक किसानों को स्वयं करके अच्छी आमदनी पा सकते हैं।
नाबार्ड के डीडीएम ने अशोक साहू ने भारत सरकार के एग्री बिजनेस एवं एग्री क्लीनिक योजनाएं को बताते हुए कहा कि जो शिक्षीत एवं स्कीम मे पात्र है ऐसे युवा कृषि आधारित उद्योग करना चाहते हैं वो नाबार्ड से संपर्क करें ।


मुंगेली के लीड बैंक मैनेजर पीसी मिश्रा ने उद्यमी को वास्तविक पर आधारित बेहतर प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर बैंक जाना चाहिए । साथ ही लोन लेने के पुर्व संबंधित बैंक से चेक लिस्ट पता कर लेना चाहिए ताकि उन्हे भटकना ना पड़े ।
अजय ठाकुर ने कहा कि बैंक किसानों को कृषि संबंधित व्यवसाय के लिए लोन नही देती । जबकि कृषि संबंधित लोन रिकवरी का आंकड़ा 95 प्रतिशत है । उद्योग एवं मकान इत्यादि के लिए लोन दे देती है । कृषि लोन भी बैंक को प्राथमिकता देना चाहिए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता नितेश साहू ने कहा कि किसान जिला सहकारी बैंक या अन्य बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड से कृषि लोन लेते हैं तो महज 15000 रूपए प्रति एकड़ मे 15 लाख का एकड़ का जमीन गिरवी हो जाता है जिसके अनुमानित कीमत के हिसाब से केसीसी लीमीट बढ़ाना चाहिए ।
कार्यक्रम में मुंगेली के कृषि सभापति शिवकुमार बंजारा , रेखचंद केसर,दीपक यादव उपस्थित रहे एवं मुंगेली कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के फैकल्टी मेंबर्स, कृषि युग के सभी युवा कृषक उपस्थित रही । उक्त कार्यक्रम का संयोजन कृषि युग के डायरेक्टर तरूण साहू ने किया ।