विश्वहिंदी रचनाकार मंच का
साहित्य चर्चा सह कवि गोष्ठी सम्पन्न

बिलासपुर:विश्वहिंदी रचनाकार मंच की बिलासपुर,छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा साहित्य विचार मंथन सह काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन संस्कार भवन, महामाया चौक,सरकंडा बिलासपुर में दिनांक १३/०३/२०२२को किया गया।


साहित्य विचार मंथन में हिंदी व छत्तीसगढ़ी साहित्य को जन जन तक पहुंचाने,साहित्य के सभी विधाओं पर अपने ज्ञान,अनुभव व अंतरात्मा की पुकार पर गद्य या पद्य के माध्यम से पाठक वर्ग व समाज के सम्मुख रचना प्रस्तुत करना,गद्य में एकांकी,संस्मरण, यात्रा वृत्तांत,आलेख,अन्य भाषा से हिंदी,छत्तीसगढ़ी में अनुवाद करने, गजल,सजल लेखन के लिए रचनाकारों को प्रोत्साहित करने पर चर्चा किया गया।


सभी विचारकों ने यह पाया कि संस्कार का पल्लवन व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम साहित्य है। रचनाकार को सबसे पहले एक अच्छा श्रोता व पाठक होना आवश्यक है तभी वह रचनाओं के साथ न्याय करने की स्थिति में हो सकेगा।


इस अवसर पर श्रीमती चंद्राकर, श्रीमती शोभा त्रिपाठी,श्रीमती संगीता बनाफर,अंजनीकुमार’सुधाकर’,बजरंग शर्मा,(हनुमान चालिसा को छत्तीसगढ़ी में अनुदित करने वाले), राघवेंद्र दुबे जी ने अपनी स्वरचित काव्य रचनायें प्रस्तुत कर इस अवसर को बासंती रंगों से सराबोर कर दिया।


श्रीमती नीलम तिवारी,श्री अनुज दुबे,श्री अशोक त्रिपाठी जी की श्रोता के रुप में उपस्थिति प्रशंसनीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शोभा त्रिपाठी,शैव्या द्वारा किया गया,डा राघवेंद्र दुबे जी विशिष्ट आतिथ्य को गौरवान्वित किये। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता बनाफर तथा स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन अंजनीकुमार’सुधाकर’द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *