मस्तूरी क्षेत्र में पकड़ाया बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाने वाला अपराधी

रघु यादव की रिपोर्ट

मस्तुरी:थाना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लावर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने की लगातार शिकायत मिल रही थी जिस पर कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया था कि आज दिनांक 18/03/22 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु आरोपी अपने बाड़ी लावर मे पैरा मे छिपा कर रखा था घेराबंदी कर रेड कार्रवाई किया गया ।

ग्राम लावर का सूर्या कांत बघेल पिता राम रत्न बघेल उम्र 27 वर्ष साकिन लावर के कब्जे से सफेद कलर के 2 बाल्टी जिसमे पालीथीन मे बंधा अलग अगल 30 नग पालिटीन कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 12000 रुपया जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34. (2) आबकारी एक्ट कार्रवाई किया गया आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड खगला गया जो आरोपी द्वारा पूर्व में भी आबकारी एक्ट के मामले में 3 बार गिरफ्तार किया जा चुका है ।

आरोपी सूर्या कांत बघेल आततन कच्ची महुआ शराब बेचने का आदी है जिसे गिरफ्तार किया गया न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *