द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को दी गई ‘वाय’ श्रेणी की सुरक्षा

मुंबई:बॉलीवुड फिल्म निर्माता और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उनकी सुरक्षा के लिए चार से पांच सशस्त्र कमांडो को तैनात किया गया है।

प्रवास और पूरे भारत में यात्रा के दौरान सीआरपीएफ द्वारा उनकी सुरक्षा की जाएगी। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने ही 1990 के दशक में कश्मीरी पंडित समुदाय के नरसंहार के पीड़ितों की पहली पीढ़ी के वीडियो साक्षात्कारों पर आधारित, ‘द कश्मीर फाइल्स’ बनाई है।

क्यों मिली सुरक्षा

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी इस फिल्म को पूरे देश में भारी समर्थन मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कश्मीरी पंडितों के संघर्ष और दर्द को दिखाने के लिए फिल्म और फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की सराहना की है।

सूत्रों की माने तो, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने खतरे की आशंका को अंजाम देते हुए यह सिफारिश की कि द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को वीआईपी सुरक्षा दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *