बिग ब्रेकिंग:कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल ट्वीट कर कहा- स्वस्थ रहें, सतर्क रहें

डेस्क:उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं के बीच कलह खुलकर सामने आने लगी है। वहीं दूसरी ओर आगामी दिनों में गुजरात में विधानसभा चुनाव होना है, लेकिन इससे पहले कांग्रेस के खेमे में भाजपा के द्वारा सेंध लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस बात का खुलासा सिरोही से निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर दी है।

संयम लोढ़ा ने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा कि गुजरात कांग्रेस के 10 विधायकों पर भारतीय जनता पार्टी की नजर है तथा वह विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल करना चाहती है। विधायक के इस ट्वीट के बाद से गुजरात की राजनीति में फिर सरगर्मी पैदा हो गई।

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों के नेताओं में इस ट्वीट को लेकर उत्सुकता देखी गई। हालांकि सार्वजनिक रूप से किसी भी पार्टी एवं नेता ने इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं दी है।

बता दें कि गुजरात में कांग्रेस इससे पहले भी कई बार गुटबाजी व टूट का शिकार हो चुकी है। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के करीब डेढ़ दर्जन विधायक बागी हो गए थे तथा राज्यसभा चुनाव में भी कई विधायकों ने कांग्रेस के व्हीप के खिलाफ जाकर मतदान किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला की अगुवाई में एक दर्जन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को अलविदा कह दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *