संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर: रंगों का त्योहार बड़े जोश और उमंग के साथ मनाया।
होली पर जमकर रंग बरसे। पहली, दूसरी के बाद तीसरी कोरोना की लहर के कारण लोगों की इम्युनिटी मजबूत समझी जा रही है। देश में वैक्सीनेशन की दर काफी संतोषजनक रहा।
समय समय पर स्थानीय पुलिस की पेट्रोलिंग देखी गई।
बड़े ही सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल में दुर्घटनारहित होली का त्योहार संपन्न हुआ। ढोल नगाड़ों की आवाज से पूरा नगर गूंजता रहा, नागिन धुन से लेकर होली के गीतों में लोगो के कदम थिरकते रहे।
त्योहार के दिनों में लोगों से मिलना जुलना अधिक हो जाता है इसलिये आपकी जरा सी लापरवाही संक्रमण के जोखिम को दुबारा बढ़ा सकती है।
होली तो सबकी हो ली लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सभी लोगों को अब भी लगातार सावधान रहने की आवश्यकता है, इसलिए 22 तारीख को रंगपंचमी में भी इसी तरह हमें अलर्ट रहना जरूरी है।