छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: सीएम हॉउस के बाहर बवाल करने वाले भाजपा नेता सहित 10 गिरफ्तार

रायपुर:छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास के बाहर शनिवार दोपहर प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए बवाल के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता अविनाश बॉबी, उप सरपंच अनिल शर्मा और उसके भाई सुनील शर्मा सहित 10 लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में 167/2022 धारा 147, 149, 186, 353, 332 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा इन सभी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जा रहा है।

बता दें कि ग्राम सेरीखेड़ी में सरकारी जमीन पर बसे लोगों को हटने के लिए प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। इस मामले में भाजपा नेता स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन करने आज सीएम हाउस पहुंचे थे।

प्रदर्शनकारी ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे थे, मगर वे मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने वाले स्वर्ण जयंती तिराहे के पास पहुंचकर वहीं नारेबाज़ी करने लगे और गेट को तोड़कर कर मुख्य गेट की तरफ़ जाने लगे।

इस दौरान हुई धक्का-मुक्की और लाठियां भांजने के समय एक टीआई समेत कुछ जवान भी घायल हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *