बिलासपुर: बुधवारी बाजार स्थित नॉर्थ इंस्टिट्यूट के सामने गेट के पास एक कार सड़क किनारे नाली में जा घुसी। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। अभी अभी मिली जानकरी के अनुसार बुधवारी बाजार के पास अनियंत्रित होकर एक कार बड़े से नाले में जा घुसी।
कार को नाले से निकालने की लगातार कोशिस की जा रही है। इस स्थान पर नाली काफी चौड़ी है। और नाली के ऊपर स्लैब भी नहीं लगा है।लोगों ने बताया है कि पुलिस को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
घटनास्थल पर पर लोगों की भीड़ अभी भी मौजूद है।