कवर्धा जिले में एक और झंडा विवाद ने पकड़ा तूल आदिवासी समाज ने घेरा थाना

कवर्धा:छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक और झंडा विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि मंगली गांव में 26 फरवरी 2022 को अज्ञात लोगों ने आदिवासी समाज के झंडे को जला दिया था।

अब इसको लेकर आक्रोशित आदिवासियों ने बवाल मचा दिया है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने कुकदूर थाने का घेराव कर दिया है।

झंडा जलाने के दोषियों पर कारवाई की मांग को लेकर आदिवासी समाज के लोग अड़ गए हैं। उल्लेखनीय है कि मंगली गांव में 26 फरवरी 2022 को अज्ञात लोगों ने आदिवासी समाज के झंडा को जलाया था।


लेकिन दोषियों के नहीं पकड़े जाने पर आदिवासी समाज आक्रोशित है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती देखी जा रही है, कुकदूर थाने के पास स्थिति तनावपूर्ण दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *