समाजिक संस्था वैदेही मुस्कान ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के साथ किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर: समाजिक संस्था वैदेही मुस्कान ने होली पर्व की खुशियां वृद्धाश्रम के बुजुर्गो के साथ बाँटने श्याम नगर स्थित लायंस क्लब मे होली मिलन का आयोजन किया जिसमें वैदेही मुस्कान संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गो के साथ फूलो की होली खेली और गीत संगीत की महफ़िल सजाई जिसमें बुजुर्गो ने भी गीत गाया।


वैदेही मुस्कान संस्था की पायल नागरानी ने बताया की हमने कोरोना के चलते दो साल होली नही खेला था और वृद्धाश्रम के बुजुर्गो के साथ हर साल होली मनाते थे इसलिए इस वर्ष हमने होली मिलन का आयोजन वृद्धाश्रम में आयोजन करने का निर्णय लिया ताकि इसी बहाने वृद्धाश्रम मे रह रहे बुजुर्गो के साथ खुशियां बांट सके।

होली मिलन कार्यक्रम मे सरिता शर्मा, श्वेता अग्रवाल, डा. संगीता, डा. योगिता लोनहारे, रश्मि अग्रवाल, अलका बुआरिक, पूनम अग्रवाल के साथ विनय बोपचे वैदेही मुस्कान संस्था के संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *